सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   To avoid traffic jams, parking will be built at Ranipur More and Shivalik Nagar.

Haridwar News: जाम से निजात के लिए रानीपुर मोड़, शिवालिक नगर में बनेंगी पार्किंग

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
To avoid traffic jams, parking will be built at Ranipur More and Shivalik Nagar.
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर में लगातार बढ़ते वाहनों और बाजार क्षेत्रों में लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस ने नई पार्किंग व्यवस्था के लिए तैयारी शुरू की है। बृहस्पतिवार को एसपी यातायात निशा यादव ने यातायात पुलिस और सीपीयू टीम के साथ रानीपुर मोड़, ज्वालापुर मार्केट और शिवालिक नगर क्षेत्र का निरीक्षण कर संभावित पार्किंग स्थलों का जायजा लिया।
Trending Videos


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में बढ़ते वाहनों के दबाव और जाम की स्थिति का आकलन किया। साथ ही दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से संभावित स्थलों का चिह्नीकरण किया गया। एसपी ट्रैफिक निशा यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों से भी बातचीत कर पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थानों को लेकर सुझाव लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार क्षेत्रों में अव्यवस्थित ढंग से खड़े होने वाले वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में नई पार्किंग व्यवस्था तैयार कर यातायात को सुचारु बनाने की योजना बनाई जा रही है। प्रस्तावित पार्किंग स्थलों को विकसित किए जाने के बाद बाजार क्षेत्रों में अनावश्यक वाहन खड़े होने से रोका जा सकेगा, जिससे जाम की समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed