{"_id":"6a27fcdb854abb37fc083cf1","slug":"uproar-on-highway-following-bus-car-collision-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149912-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हाइवे पर बस-कार की टक्कर के बाद बवाल, चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हाइवे पर बस-कार की टक्कर के बाद बवाल, चार लोग गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, शांतिभंग में किया चालान
- बस में पत्थर मारने के बाद कार चालक को पीटा, कार में भी तोड़फोड़ की
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित हरिलोक तिराहे के पास टूरिस्ट बस और कार की साइड लगने के बाद जमकर बवाल हो गया। दुर्घटना के बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। कार चालक ने पहले बस पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। इसके बाद बस चालक व यात्रियों ने कार चालक को पीट दिया व कार के भी शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इससे पहले देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की देर रात की है। जब बस व कार की साइड लगने के बाद हरिलोक तिराहे पर कार ने पहुंचकर पत्थर से शीशा तोड़ डाला। इसके बाद बस चालक और यात्रियों ने नीचे उतरकर कार चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों को चोटें आई। हाईवे पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। चार लोगों को हिरासत में लेते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया।
इधर, कार सवार पक्ष के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। यहां अंदर भी मारपीट की कोशिश की। तब पुलिसकर्मियों ने उन्हें खदेड़ा। इसके बाद देर रात तक समझौते के प्रयास चले, लेकिन सहमति नहीं सकी। उधर, कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि एक पक्ष के आरोपी हसन और जुनैद निवासी ग्राम बढ़ेड़ी, थाना बहादराबाद और दूसरे पक्ष के अमजद निवासी कस्बा मंगलौर, थाना मंगलौर व सावेज निवासी ईदगाह रोड ज्वालापुर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जमानत मिल गई।