{"_id":"6a280992ff414c901b0e55ba","slug":"police-tied-radium-belts-around-the-necks-of-stray-cattle-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-124244-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पुलिस ने निराश्रित गोवंशों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पुलिस ने निराश्रित गोवंशों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रात में भटकने वाले गोवंशी वाहनों की टक्कर से हो रहे थे घायल
वाहन चालक भी हो रहे थे चोटिल
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर में कलालघाटी पुलिस की ओर से निराश्रित पशुओं की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अनूठी पहल शुरू की गई है। निराश्रित गोवंश को वाहनों की टक्कर से बचाने के लिए गोवंश के गले में रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान शुरू किया है।
पुलिस चौकी प्रभारी राजाराम डोभाल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में कई गोवंश वाहनों की टक्कर से घायल हो गए हैं। कई घटनाओं में तो वाहन चालक भी चोटिल हुए हैं। घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कलालघाटी पुलिस भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता, मिलनचौक, जशोधरपुर, किशनपुर आदि अलग-अलग जगहों पर 30 से अधिक निराश्रित पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट बांध रही है। चौकी प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कांस्टेबल रविंद्र भट्ट, अनिल राणा भी शामिल रहे। संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह रावत, पार्षद मनीष नैथानी, रजनीश बेबनी, जेपी बहुखंडी, राजेंद्र बिष्ट, आकांक्षा रावत ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। संवाद