सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Relief: Water supply restored for residents of Kalalghati and Udayrampur Nayabad.

राहत : कलालघाटी और उदयरामपुर नयाबाद वासियों को आया पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 09 Jun 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Relief: Water supply restored for residents of Kalalghati and Udayrampur Nayabad.
विज्ञापन
वॉल्व का स्पिंडल टूटने से ठप थी क्षेत्र में आपूर्ति

बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे थे क्षेत्रवासी
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के उदयरामपुर नयाबाद और कलालघाटी में पिछले तीन दिनों से जारी पेयजल संकट आखिरकार समाप्त हो गया है। पेयजल लाइन के वॉल्व का स्पिंडल टूटने से क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित हो गई थी।
स्थानीय निवासियों शिवानी, शोभा देवी, वंदना देवी, मंजू देवी, पुष्पा देवी और आशा देवी ने बताया कि क्षेत्र में उदयरामपुर नयाबाद स्थित नलकूप विभाग के नलकूप से पेयजल आपूर्ति की जाती है। तीन दिन पहले वॉल्व का स्पिंडल टूटने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। लोगों को जरूरत का पानी बामुश्किल मिल पा रहा था। लोगों का कहना था कि आसपास अन्य नलकूप भी हैं लेकिन उनके बीच इंटरकनेक्शन न होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बढ़ती गर्मी और घनी आबादी वाले क्षेत्र में पानी की कमी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी थीं। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान से खराब वॉल्व की शीघ्र मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की थी। मंगलवार सुबह मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जेई किरन कुमार का कहना है कि पेयजल लाइन के वॉल्व का स्पिंडल टूट जाने के कारण पिछले तीन दिनों से आपूर्ति बाधित थी। खराबी दूर कर क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed