{"_id":"6a27f9c94fe7e2b37c03dd2c","slug":"voter-awareness-team-welcomed-with-harul-and-tandi-dances-kotdwar-news-c-54-1-uki1010-120415-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हारूल व तांदी नृत्य से किया मतदाता जागरूकता टीम का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हारूल व तांदी नृत्य से किया मतदाता जागरूकता टीम का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टीम ने ग्रामीणों को घर-घर जाकर बांटे गणना प्रपत्र
पुरोला। फते पर्वत पट्टी के सुदूरवर्ती गांव बरी में जनगणना एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत पहुंची टीम का ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक हारूल और तांदी नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को गणना प्रपत्र वितरित किए और मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से अभियान की विस्तृत जानकारी दी।
धोला से करीब चार किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पैदल तय कर विशेष पुनरीक्षण टीम गांव पहुंची जहां महिलाओं ने स्थानीय परंपरा का निर्वहन करते हुए बूथ लेवल अधिकारियों और टीम के सदस्यों का हारूल नृत्य, ढोल-दमाऊं व लोकगीतों की मधुर धुनों के बीच स्वागत किया। ग्राम प्रधान प्रिया देवी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गांव पहुंची टीम का स्वागत क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप किया गया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर तांदी व हारूल नृत्य कर अतिथियों का अभिनंदन किया। आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ सात जुलाई तक परिवारों से संपर्क कर प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण का कार्य पूरा करेंगे। ग्रामीणों ने भी अभियान में सहयोग का भरोसा दिलाते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज कराने का संकल्प लिया।