सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   administration has banned Eid prayers at the DSA ground

Nainital: डीएसए मैदान में ईद की नमाज पर रोक, मस्जिदों और निजी परिसरों में अदा होगी नमाज

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 27 May 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल में ईद की नमाज के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने जिमखाना और डीएसए मैदान में नमाज अदा करने पर रोक लगाते हुए इसे केवल मस्जिदों और निजी परिसरों तक सीमित रखने के निर्देश दिए हैं।

administration has banned Eid prayers at the DSA ground
डीएम ललित मोहन रयाल। - फोटो : वीडियोग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल में जिला प्रशासन ने नैनीताल जिमखाना व जिला खेल संघ (डीएसए) मैदान में ईद की नमाज अदा करने पर रोक लगा दी है। डीएम ने स्पष्ट किया कि नमाज मस्जिदों और निजी प्रतिष्ठानों पर ही अदा की जाए।

Trending Videos

प्रशासन ने बताया कि डीएसए मैदान मुख्य रूप से खेल गतिविधियों के लिए है। वर्तमान में वहां कई खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इसलिए मैदान का उपयोग धार्मिक आयोजन के लिए नहीं किया जा सकता। डीएसए ने पहले अंजुमन इस्लामिया को 28 मई 2026 को नमाज के लिए मैदान उपयोग की अनुमति दी थी हालांकि कुछ ही घंटों बाद यह आदेश रद्द कर दिया गया। इस फैसले से शहर में संशय बढ़ गया था। प्रशासन ने सार्वजनिक व्यवस्था और खेल गतिविधियों को प्रभावित किए बिना, मस्जिदों और निजी परिसरों में शांतिपूर्ण नमाज अदा करने को कहा है। शहर में अब यह चर्चा है कि क्या यह नियम अन्य धार्मिक कार्यक्रमों पर भी लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed