सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mukesh Pant and Manohar Tolia became district presidents of Congress for the second time.

Pithoragarh News: मुकेश पंत और मनोहर टोलिया दूसरी बार बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Pant and Manohar Tolia became district presidents of Congress for the second time.
पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष मुकेश पंत। संवाद 
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सीमांत जिले में मुकेश पंत पिथौरागढ़ तो मनोहर टोलिया को दूसरी बार डीडीहाट का अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यकर्ताओं ने दोनों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए मिठाई वितरण कर खुशी जताई।
Trending Videos

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लंबे समय से नए जिलाध्यक्ष का इंतजार था। आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ है। पिथौरागढ़ जिले की कमान पार्टी ने फिर से मुकेश पंत के हाथों में दी है। वह इससे पूर्व वर्ष 2014 से 2018 तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिल्थाम तिराहे पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत भी किया गया। मुकेश पंत ने कहा कि पार्टी को मजबूत कर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाना उनकी प्राथमिकता रहेगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, पद्मा बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं मुनस्यारी के मनोहर टोलिया को लगातार दूसरी बार संगठनात्मक जिले डीडीहाट की कमान मिली है। विधायक हरीश धामी, ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. कविता महर, विधायक प्रतिनिधि जगत महर, विनोद पांगती, जिला पंचायत सदस्य भावना दानू, छत्र सिंह खत्री, दान सिंह बगरी, योगेश भाकुनी, पूरन धामी, सुंदर जौहरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
पंत और टोलिया को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जताई खुशी
गंगोलीहाट/मुवानी (पिथौरागढ़)। मुकेश पंत को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। गंगोलीहाट में कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा ने कहा कि मुकेश पंत के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी। ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह, नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोहरा, पूर्व अध्यक्ष हयात सिंह बोरा, दुर्गा दत्त पंत, संजय बोरा, मनोज मेहरा, परमानंद पंडा, गणेश रावल, दीपक धानिक, शंकर साह, राम सिंह मेहरा आदि ने उन्हें बधाई दी है। वहीं मुवानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डीडीहाट में जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, पिथौरागढ़ में जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के चयन का स्वागत किया है। पूर्व प्रदेश सचिव सोबन सिंह कार्की, कमलदीप बिष्ट, संजय भट्ट, राहुल सोनार, मेहर सिंह कठायत, शंकर राम, प्रेम सिंह आदि ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed