सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A watchman was duped of Rs 3 lakh on the pretext of a government job

Roorkee News: सरकारी नौकरी का झांसा देकर चौकीदार से तीन लाख ठगे

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A watchman was duped of Rs 3 lakh on the pretext of a government job
विज्ञापन
सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक चौकीदार से तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




टांडा भागमल गांव स्थित श्री शिव स्टोन क्रेशर के चौकीदार नरेंद्र कुमार ने रविवार रात भिक्कमपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि मंगलौर क्षेत्र के ठसका गांव निवासी अश्वनी ने उसके बेटे की सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि अश्वनी ने खुद को बड़ा इंजीनियर बताते हुए कहा कि उसका एक भाई सचिवालय और दूसरा लोक निर्माण विभाग में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके प्रभाव से नौकरी आसानी से लग सकती है। नरेंद्र कुमार का आरोप है कि आरोपी ने विश्वास में लेकर अलग-अलग माध्यमों से अपने खाते में ऑनलाइन तीन लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित का कहना है कि सभी लेनदेन का रिकॉर्ड उसके पास सुरक्षित है। शिकायतकर्ता के अनुसार रुपये देने के करीब आठ माह बाद भी उसके बेटे की नौकरी नहीं लग सकी। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी जवाब देने के बजाय टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन




इसके बाद उसने आरोपी के परिजनों से भी संपर्क किया लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पीड़ित ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर धोखाधड़ी के जरिये हड़पे गए तीन लाख रुपये वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed