{"_id":"6a27f770fd83bf41020523d9","slug":"three-days-later-no-trace-of-missing-seven-month-old-boy-found-roorkee-news-c-5-1-drn1027-991206-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: तीन दिन बाद भी नहीं लगा सात माह के लापता मासूम का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: तीन दिन बाद भी नहीं लगा सात माह के लापता मासूम का सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दरगाह साबिर पाक क्षेत्र से लापता सात माह के मासूम अली रजा का तीन दिन बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। बच्चे की तलाश में रुड़की सीआईयू सहित पुलिस की छह टीमें लगातार तलाश में जुटी हुईं हैं।
बिहार के सीतामढ़ी जिले के ग्राम मुसिडा, थाना चरौत निवासी रजिया खातून का सात माह का पुत्र मोहम्मद अली रजा रविवार शाम दरगाह की मस्जिद के आंगन से गायब हो गया था। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने दरगाह परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को गोद में उठाकर ले जाता दिखाई दिया।
इसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान और बच्चे की तलाश तेज कर दी थी। पुलिस और सीआईयू की टीमों ने कलियर, रुड़की रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और आसपास के क्षेत्रों में लगे करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नही लगी है। फुटेज में संदिग्ध का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सीआईयू सहित पुलिस की टीमें उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी बच्चे की तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बच्चे की सकुशल तलाश कर ली जाएगी।