सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Unable to fulfill her wish for a love marriage, the young woman hanged herself

Roorkee News: प्रेम विवाह की जिद पूरी न होने पर युवती ने फंदा लगाया

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Unable to fulfill her wish for a love marriage, the young woman hanged herself
विज्ञापन
प्रेम विवाह की जिद पूरी न होने पर क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार को युवती की किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इससे परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन दरवाजा खुलवाने का प्रयास करते रहे लेकिन नहीं खुल सका। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना भिक्कमपुर चौकी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर देखा तो युवती चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युवती का एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह उससे विवाह करना चाहती थी। परिजन उसकी शादी किसी अन्य स्थान पर तय करना चाहते थे। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed