सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   case of hostage-taking and ransom by trapping in a honey trap has come to light in Rudrapur

हनी ट्रैप मामला: युवक को फंसाकर बंधक बनाया, आठ लाख की फिरौती मांगी

अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 12 Mar 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर में एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर बंधक बनाकर आठ लाख रुपये की फिरौती मांगने और लूट की घटना सामने आई।

case of hostage-taking and ransom by trapping in a honey trap has come to light in Rudrapur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर बंधक बनाने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और आठ लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। महिलाओं ने न केवल उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया बल्कि उसके पर्स से 14,500 रुपये भी लूट लिए।

Trending Videos

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी रामपुर (यूपी) निवासी मनोज कुमार ने बताया कि अक्तूबर 2025 में उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात मिस कॉल आई थी। जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल बैक किया तो एक लड़की ने फोन उठाया। गलत नंबर समझ कर उन्होंने फोन काट दिया। इसके तुरंत बाद दूसरे नंबर से एक मैसेज आया जिसमें गलती से कॉल लगने की बात कही गई थी और कॉल करने वाली ने अपना नाम नेहा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन से गुड मॉर्निंग जैसे मैसेज आने का सिलसिला शुरू हो गया जो करीब सात से आठ दिन तक चला। मैसेज के आदान-प्रदान के बाद फिर से नए नंबर से कॉल आने लगी और बातचीत के माध्यम से दोस्ती का प्रस्ताव दिया गया। इस दौरान एक बार वीडियो कॉल पर भी बात हुई। लड़की ने उसे काशीपुर बुलाया लेकिन उसने आने से मना कर दिया। कुछ दिनों बाद व्हाट्सएप मैसेज के जरिये उसे रुद्रपुर बुलाया गया और कहा गया कि उस दिन घर पर कोई नहीं है और वे आ सकते हैं।

युवक के अनुसार 19 नवंबर को जब वह रुद्रपुर पहुंचा तो उसे दक्ष चौराहे पर बुलाया गया। वहां पिंकी और जोहरा (जिसे नेहा बताया गया) दो लड़कियां मिलीं। शाम करीब 6:30 बजे युवक ने किसी रेस्टोरेंट में चलने का प्रस्ताव दिया लेकिन लड़कियों ने कहा कि मोमो लेकर घर चलते हैं। घर पहुंचने पर नीचे के कमरे में कोई नहीं था। थोड़ी देर बैठने के बाद जब युवक वॉशरूम गया तो दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया।

तभी दीपक कश्यप और अन्य लोग सीढ़ी से नीचे आए और युवक के हाथ-पैर बांध कर कमरे में बंधक बना लिया। आरोप है कि उसकी पैंट उतार दी गई और दोनों लड़कियों में से एक ने युवक के साथ जबरन आपत्तिजनक वीडियो बनाई। इस वीडियो को सोशल मीडिया, घर और थाने में वायरल करने की धमकी देते हुए आठ लाख रुपये क्यूआर कोड पर डलवाने की मांग की गई। युवक के पैसे देने से इन्कार करने पर उसे पीटा गया।

पैसे लूटने के बाद जान से मारने की धमकी
जब युवक ने पैसे देने से इन्कार कर दिया तो अभियुक्तों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर ब्लैकमेल किया और युवक के पर्स से 14,500 रुपये लूट लिए। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा गया कि अगर उसने किसी को यह बात बताई या थाने गया तो उसे मार दिया जाएगा। इसके बाद युवक को छोड़ा।

युवक का कहना है कि वह घटना के बाद गहरे सदमे में था इसलिए देरी से रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। पुलिस ने महिलाओं समेत पूरे गिरोह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। - प्रशांत कुमार, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed