सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lineman dies of electric shock at transformer; allegation of failure to take a shutdown

Khatima: ट्रांसफार्मर पर काम करते समय लाइनमैन की करंट लगने से मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 09 Jun 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

खटीमा के अमरकला क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शटडाउन लिए बिना काम कराने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर कार्रवाई की मांग की।

Lineman dies of electric shock at transformer; allegation of failure to take a shutdown
खटीमा उप जिला अस्पताल में हंगामा करते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

खटीमा के अमरकला क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बिजली विभाग पर शटडाउन लिए बिना काम कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर खटीमा उप जिला अस्पताल में हंगामा किया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार नौगवांनाथ निवासी लाइनमैन रंजीत सिंह राना (35) मंगलवार सुबह अमरकला स्थित ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में करंट दौड़ गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed