Rudrapur: तेलंगाना से चोरी कर नेपाल भागने की साजिश नाकाम, महिला समेत तीन शातिर पांच करोड़ के सोने के साथ दबोचे
तेलंगाना में करोड़ों रुपये का सोना चोरी कर नेपाल भागने की कोशिश कर रहे महिला समेत तीन आरोपियों को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कब्जे से पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत का चोरी किया गया सोना बरामद किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना में करोड़ों रुपये का सोना चोरी कर नेपाल भागने की फिराक में लगे महिला समेत तीन शातिर बदमाशों को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत का चोरी किया गया सोना बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार तेलंगाना पुलिस के एक आईपीएस अधिकारी ने ऊधमसिंह नगर पुलिस को सूचना दी थी कि सोना चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी नेपाल भागने के लिए उत्तराखंड की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय गणपति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं मोर्चा संभाला और एसओजी टीम के साथ यूपी के बिलासपुर बॉर्डर क्षेत्र में पहुंच गए।
पुलिस ने रोडवेज बसों की निगरानी शुरू की और संदिग्धों की तलाश में अभियान चलाया। इसी दौरान एक रोडवेज बस में सवार महिला समेत तीन संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ जिसकी कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।