{"_id":"6a256e6630b403c2f20a56f5","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4368697-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 07:41 PM IST
Link Copied
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम पेण्ड्री निवासी अजय कौशिक (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह किसी निजी कार्य से कोसला गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान पामगढ़ क्षेत्र स्थित साहू कॉम्प्लेक्स के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे खंभे से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलने पर पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि बाइक अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।