{"_id":"6a25795bb0a0d4fb510d2242","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4369154-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती: निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल कर मांग रही थी पैसे, युवक ने खाया जहर, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती: निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल कर मांग रही थी पैसे, युवक ने खाया जहर, महिला गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 08:09 PM IST
Link Copied
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के एक 21 वर्षीय युवक को निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर एक लाख रुपए की मांग करने वाली महिला को पुलिस ने राजनांदगांव से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़ित युवक का उपचार फिलहाल बिलासपुर के अस्पताल में जारी है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा क्षेत्र निवासी प्रफुल्ल जांगड़े की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से राजनांदगांव जिले की एक महिला से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद दोस्ती हो गई। आरोप है कि महिला ने युवक की कुछ निजी और आपत्तिजनक तस्वीरें अपने पास रख ली थीं।
करीब 12-15 दिनों से महिला युवक को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। वह तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपए की मांग कर रही थी। इतना ही नहीं, आरोपी महिला ने कुछ तस्वीरें युवक के परिजनों के मोबाइल नंबर पर भी भेज दी थीं। लगातार मानसिक दबाव और बदनामी के डर से परेशान होकर युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले की जानकारी मिलने पर युवक के पिता ने अकलतरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला की तलाश की।
पुलिस टीम ने राजनांदगांव पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया और अकलतरा थाना लाकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने ब्लैकमेलिंग की बात स्वीकार कर ली। उसके कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसमें व्हाट्सएप चैट सहित अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ BNS की धारा 308 (2) और आईटी एक्ट 67 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।