{"_id":"6a2801e82596723a2f03d1a0","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4375223-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जांजगीर जिला जेल में हड़कंप: एक दिन पहले भेजे गए कैदी का शव फंदे पर मिला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर जिला जेल में हड़कंप: एक दिन पहले भेजे गए कैदी का शव फंदे पर मिला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 06:20 PM IST
Link Copied
जांजगीर-चांपा जिला जेल जांजगीर में एक कैदी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दुवास राम केंवट (21) निवासी ग्राम जवाली, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा के रूप में हुई है। वह अनाचार और अपहरण के एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद एक दिन पहले ही जेल भेजा गया था। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जेल परिसर के बाथरूम की सफाई के लिए कर्मचारी पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक कैदी को बाथरूम की खिड़की में कपड़ा बांधकर फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। घटना की सूचना तत्काल जेल प्रशासन को दी गई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार दुवास राम केंवट को बलौदा पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और अनाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। 8 जून को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जिला जेल भेजा गया था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। मृतक के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। जेल के भीतर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।