{"_id":"6a25749734111124ef01f8e7","slug":"janjgir-champa-sakti-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4368978-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सक्ती मे दर्दनाक सड़क हादसा: ईंट लदे ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में मामा-भांजे की मौत, महिला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्ती मे दर्दनाक सड़क हादसा: ईंट लदे ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में मामा-भांजे की मौत, महिला गंभीर घायल
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 08:09 PM IST
Link Copied
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डभरा-खरसिया मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोटमी गांव निवासी छोटेलाल बरेठ, संजू बरेठ और लीलावती बरेठ एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मणभांठा गांव के पास सामने से आ रहे ईंट से भरे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार संजू बरेठ और छोटेलाल बरेठ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में मामा-भांजे थे।
हादसे में लीलावती बरेठ गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही डभरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस हादसे से कोटमी गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।