न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Sep 2021 07:05 PM IST
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मंगलवार को Dehradun Nagar Nigam का औचक निरीक्षण किया। सीएम को अचानक कार्यालय में देख अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सीएम ने सभी कक्षाों में जाकर कर्मचारियों से काम-काज के बारे में जानकारी ली। वहीं, काम के लिए नगर निगम आए लोगों से बातचीत कर निगम की व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछा।