{"_id":"6a169f3861cf1655db049387","slug":"abhishek-accused-in-the-bichpadi-triple-murder-case-was-arrested-in-a-police-encounter-and-was-shot-in-both-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिचपड़ी तिहरे हत्याकांड का आरोपी अभिषेक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों टांगों में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिचपड़ी तिहरे हत्याकांड का आरोपी अभिषेक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों टांगों में लगी गोली
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 27 May 2026 01:07 PM IST
बिचपड़ी गांव में दादी, चाचा और भाई की बेरहमी से हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। नारायणगढ़ पुलिस और आरोपी के बीच हुई इस सीधी मुठभेड़ में आरोपी अभिषेक की एक टांग व एक पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से अंबाला सिटी रेफर कर दिया गया। भारी पुलिस अमले की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नारायणगढ़ सूरज चावला ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई। आरोपी अभिषेक बाइक पर सवार होकर भागने की फिराक में था। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर सीधे फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान गोलियां आरोपी की दोनों टांगों पर जा लगीं। पुलिस ने मौके से आरोपी को दबोच लिया और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।