{"_id":"6a27c8dd5da804a6a2061b1b","slug":"hansi-suraj-jain-murder-case-police-arrest-2-accused-investigation-underway-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी सूरज जैन हत्याकांड: पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी सूरज जैन हत्याकांड: पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांच जारी
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 09 Jun 2026 01:34 PM IST
Link Copied
हांसी के हिसार हाईवे स्थित पर मार्केट में 31 मई को हुए सूरज जैन मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की जांच अभी भी जारी है। एनएच-10 मॉल स्थित जॉकी शोरूम के प्रबंधक सूरज जैन पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला किया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई दीपक जैन की शिकायत पर थाना सदर हांसी में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में एसपी विनोद ने कई अहम खुलासे किए हैं। इससे पहले पुलिस जांच में सामने आया था कि मुख्य आरोपी साहिल बामल की गर्लफ्रेंड बाद में सूरज जैन के संपर्क में आ गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद पैदा हुआ, जो बाद में खूनी वारदात में बदल गया। पुलिस के अनुसार हमले में शामिल सभी पांच युवक आपस में दोस्त हैं और हिसार के रहने वाले हैं। पुलिस ने साहिल बामल और उसके साथियों की तस्वीरें भी मीडिया के साथ साझा की हैं ताकि उनकी पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिल सके। साथ ही आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले में और बड़ी सफलता मिल सकती है। गौरतलब है कि 31 मई की रात करीब पौने नौ बजे हिसार रोड स्थित एनएच-10 मॉल के जॉकी शोरूम के मैनेजर सूरज जैन पर 4-5 युवकों ने सरेआम चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सूरज की बाद में मौत हो गई थी। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।