{"_id":"69b294d8eb304ed364065f9f","slug":"inld-meeting-on-rajya-sabha-elections-abhay-chautala-took-a-dig-at-hooda-and-said-look-at-your-age-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव पर इनेलो की बैठक, अभय चौटाला ने हुड्डा पर कसा तंज कहा अपनी उम्र देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव पर इनेलो की बैठक, अभय चौटाला ने हुड्डा पर कसा तंज कहा अपनी उम्र देखें
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 12 Mar 2026 04:04 PM IST
Link Copied
राज्यसभा चुनाव को लेकर इनेलो की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक हालात और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक के दौरान इनेलो नेताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार ने हर वर्ग के लोगों को परेशान किया है और जनता आज के समय में भाजपा और कांग्रेस दोनों से परेशान है।पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर कई साथियों से चर्चा की जानी है और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में हर हाल में ‘ए’ और ‘बी’ टीम का पता चल जाएगा। इनेलो नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें बयान देने से पहले अपनी उम्र और पद का ध्यान रखना चाहिए। वहीं उद्योगपति सुभाष चंद्र को लेकर पार्टी की ओर से कहा गया कि इस संबंध में कॉलम फिलहाल खाली छोड़ा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।