Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Crackdown on illegal fee collection in Fatehabad; applications will now be typed for free right inside the government office, with a help desk set up for the purpose.
{"_id":"6a27d141a502b072e00069e7","slug":"video-crackdown-on-illegal-fee-collection-in-fatehabad-applications-will-now-be-typed-for-free-right-inside-the-government-office-with-a-help-desk-set-up-for-the-purpose-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के अवैध वसूली पर लगाम; अब सरकारी दफ्तर में ही फ्री में टाइप होगी एप्लीकेशन, लगी हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के अवैध वसूली पर लगाम; अब सरकारी दफ्तर में ही फ्री में टाइप होगी एप्लीकेशन, लगी हेल्प डेस्क
आधार बनाने और टाइपिंग सेंटरों पर लोगों से नाजायज फीस वसूलने की शिकायतों पर अब लगाम लगेगी। एसडीएम आकाश शर्मा ने अपने कार्यालय में आम जनता की सुविधा के लिए फ्री हेल्प डेस्क शुरू कर दी है।
एसडीएम ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बाहर बैठे टाइपिस्ट और आधार ऑपरेटर छोटी-छोटी एप्लीकेशन के भी मनमाने पैसे ले रहे हैं। इसे रोकने के लिए अब कार्यालय में प्रवेश करते ही बाईं ओर सीढ़ियों के पास हेल्प डेस्क बना दी गई है। यहाँ एक ऑपरेटर और एक ग्रुप-डी मल्टी टास्किंग स्टाफ तैनात रहेगा।
ये सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त
एसडीएम के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति यहां आकर ऑनलाइन एप्लीकेशन लगा सकता है, शिकायत टाइप करा सकता है या कोई प्रार्थना पत्र लिखवा सकता है। इसके लिए एक रुपया भी नहीं देना होगा। सीएससी सेंटर पर होने वाले ज्यादातर काम अब इस हेल्प डेस्क पर निशुल्क होंगे। पारदर्शिता के लिए रसीद बुक भी शुरू की गई है। जो भी कागज जमा करेगा उसे रसीद दी जाएगी, ताकि बाद में ‘कागज खो गया’ जैसी दिक्कत न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।