Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Encroachments removed from the green belt at Tohana's Mini Secretariat; action taken after two notices.
{"_id":"6a277da8a32719ca6f091418","slug":"video-encroachments-removed-from-the-green-belt-at-tohanas-mini-secretariat-action-taken-after-two-notices-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना के लघु सचिवालय की ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाया, दो नोटिस के बाद कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना के लघु सचिवालय की ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाया, दो नोटिस के बाद कार्रवाई
टोहाना लघु सचिवालय परिसर की ग्रीन बेल्ट से अवैध रूप से बने चैम्बर को प्रशासन ने बुल्डोजर से हटा दिए गए। एसडीएम आकाश शर्मा ने बताया कि 7 दिन पहले और कल फिर से कॉमन नोटिस जारी किया गया था। ज्यादातर लोगों ने अपना सामान खुद हटा लिया। बाकी सामान प्रशासन ने हटवाया। कार्रवाई में किसी का नुकसान नहीं किया गया।
एसडीएम ने कहा कि ये चैम्बर ग्रीन बेल्ट की जमीन पर थे, जहां पेड़ लगाए जाएंगे। यहां कोई पक्का निर्माण या पार्टीशन नहीं था, लोग समूह में बैठे थे इसलिए गिनती नहीं हो सकी। ग्रीन बेल्ट पूरी तरह क्लीन कर दी गई है।
चैंबर में काम करने वाले लोगों द्वारा रोजगार को लेकर चिंता पर एसडीएम ने कहा कि पहले ही सभी को बुलाकर मीटिंग की जा चुकी है। सामने खाली पड़ी जगह में दोबारा अलॉटमेंट होगी। कई लोग यहां से जा चुके हैं, उनके चैम्बर खाली थे। कुछ जगहों पर एक-एक व्यक्ति बैठा था। पूरे प्रोसेस के साथ सबको सामने वाली जगह पर शिफ्ट किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को यहां से पूरी तरह नहीं हटाया जाएगा। प्रशासन का मकसद सिर्फ ग्रीन बेल्ट खाली कर पर्यावरण बचाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।