Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Food Department raids Tohana bus stand canteen in Fatehabad; samples of milk and laddu sent to the lab.
{"_id":"6a27dc4d372e345bc4018970","slug":"video-food-department-raids-tohana-bus-stand-canteen-in-fatehabad-samples-of-milk-and-laddu-sent-to-the-lab-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना बस स्टैंड कैंटीन पर खाद्य विभाग की छापेमारी, दूध और लड्डू के सैंपल लैब भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना बस स्टैंड कैंटीन पर खाद्य विभाग की छापेमारी, दूध और लड्डू के सैंपल लैब भेजे
गर्मी के मौसम में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नकेल कसने के लिए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग फतेहाबाद की टीम ने मंगलवार को टोहाना बस स्टैंड पर जांच अभियान चलाया। टीम ने बस स्टैंड स्थित ग्रोवर कन्फेक्शनरी से दूध और बेसन के लड्डू के सैंपल लिए। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. हरीश ने बताया कि गर्मी के कारण खराब होने वाले खाद्य पदार्थों की शिकायतें बढ़ जाती हैं। इसी को देखते हुए विभाग द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्थित खाने-पीने की दुकानों से सैंपलिंग की जाती है। आज बस स्टैंड कैंटीन से दूध का सैंपल और खुली मिठाई यानी बेसन के लड्डू का सैंपल लिया गया है। इन्हें संबंधित लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
डॉ. हरीश ने कहा कि लैब रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी। यदि सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरते तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग का मकसद आम लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा ताकि त्योहारी सीजन से पहले बाजार में बिकने वाली मिठाई और दूध-डेयरी उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।