{"_id":"6a27c97abd183ae4290d18b7","slug":"video-nursing-officers-in-panipat-go-on-strike-treatment-services-affected-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में नर्सिंग ऑफिसर हड़ताल पर गई, इलाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में नर्सिंग ऑफिसर हड़ताल पर गई, इलाज प्रभावित
हरियाणा राज्य महिला आयोग के द्वारा सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र में नर्सिंग ऑफिसर के साथद् टिप्पणी व गलत व्यवहार करने के विरोध में द पानीपत के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दो घंटे पेन डाउन (सुबह 10 से 12 बजे तक) हड़ताल की गई। इससे मरीजो का इलाज प्रभावित रहा।
प्रधान सुमन पोरिया ने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग के द्वारा डॉक्टर रेप केस इन्क्वायरी के दौरान सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र में नर्सिंग ऑफिसर के साथ अभद्र व्यवहार व गलत टिप्पणी की गई। हमारे बेटियों के बारे में गलत टिप्पणी बोली और हमारे ऊपर गलत आरोप लगाया कि हम नर्सिंग ऑफिसर ने इस जघन्य अपराध में डॉक्टर का साथ दिया।
ये उनके ऊपर गलत इल्जाम लगाया गया है। जबकि नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी इन्डोर में होती है। ओपीडी में फिमेल हेल्पर होता है, डॉक्टर को फीमेल हेल्पर को खुद बुलाना पड़ता है। जब किसी फीमेल पेशेन्ट का चैकअप करते हैं तो डॉक्टरों के प्रोटोकॉल में होता है। डॉक्टर के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है, जिस अथॉरिटी ने इस डॉक्टर को रिअपाइमेन्ट दिया है वह दोषी है इसमें नर्सिंग ऑफिसर का क्या कसूर है।
पूरा नर्सिंग कैडर ऐसी टिप्पणी व गलत व्यवहार का खंडन करता है व खुद एक महिला होने के नाते दूसरी महिला पर कैसे ऐसी टिप्पणी कर सकतीं हैं। रेणु भाटिया जी को समस्त नर्सिंग कैडर से माफी मांगनी चाहिए। ऐसी टिप्पणी व व्यवहार से पूरे नर्सिंग समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। नर्सिंग एसोसिएशन पानीपत व पूरा नर्सिंग समाज रेणु भाटिया द्वारा दिए गए ऐसे बयानों का विरोध करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।