Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Nursing staff staged a two-hour strike against Renu Bhatia; most health services in Rewari were affected, barring emergency services.
{"_id":"6a27c9656e987c518f090e20","slug":"video-nursing-staff-staged-a-two-hour-strike-against-renu-bhatia-most-health-services-in-rewari-were-affected-barring-emergency-services-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेणु भाटिया के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ की दो घंटे की हड़ताल, रेवाड़ी में आपात सेवाएं छोड़ अधिकांश स्वास्थ्य सेवाएं रहीं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणु भाटिया के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ की दो घंटे की हड़ताल, रेवाड़ी में आपात सेवाएं छोड़ अधिकांश स्वास्थ्य सेवाएं रहीं प्रभावित
हरियाणा के साथ-साथ रेवाड़ी में भी मंगलवार को सरकारी अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के खिलाफ दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली इस हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अस्पतालों की अधिकांश स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। नर्सिंग कर्मियों ने अस्पताल परिसर में धरना देकर अपना रोष व्यक्त किया।
धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि कुरुक्षेत्र में एक नर्सिंग अधिकारी के साथ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा किया गया व्यवहार अत्यंत आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि किसी महिला कर्मचारी के बारे में अपशब्द कहना और सार्वजनिक रूप से उसकी बेइज्जती करना उचित नहीं है। नर्सिंग कर्मियों ने कहा कि रेणु भाटिया स्वयं एक महिला हैं, इसलिए उन्हें महिलाओं के सम्मान और गरिमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
नर्सिंग कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि इस घटना से पूरे नर्सिंग समुदाय के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ दिन-रात मरीजों की सेवा करता है और उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।
नर्सिंग स्टाफ ने चेतावनी दी कि यदि रेणु भाटिया सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती हैं तो प्रदेशभर के नर्सिंग कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि सम्मान और गरिमा से जुड़े इस मुद्दे पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
हरियाणा नर्सिंग एसोसिएशन के आह्वान पर हुआ प्रदर्शन
नर्सिंग कर्मियों ने बताया कि हरियाणा नर्सिंग एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेशभर में मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक हड़ताल आयोजित की गई। इसी के तहत रेवाड़ी में भी नर्सिंग कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया।
दुष्कर्म की घटना की भी की निंदा
प्रदर्शन के दौरान नर्सिंग स्टाफ ने कुरुक्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदा की और प्रशासन से महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। नर्सिंग कर्मियों ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।