Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
3,600 Banned Capsules Recovered from UP-Haryana Border in Yamunanagar; Four Arrested, Including Medical Store Owner
{"_id":"6a16a005e4822412960a374e","slug":"video-3600-banned-capsules-recovered-from-up-haryana-border-in-yamunanagar-four-arrested-including-medical-store-owner-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में यूपी-हरियाणा बॉर्डर से 3600 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में यूपी-हरियाणा बॉर्डर से 3600 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने यूपी-हरियाणा कलानौर बॉर्डर पर कार्रवाई करते हुए ऑल्टो कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3600 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल राणा ने बताया कि देर शाम गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि दो युवक यूपी से नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर यमुनानगर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर आशीष कुमार, एएसआई राजिंदर सिंह, अमित, पंकज और सुल्तान की टीम का गठन कर कलानौर बॉर्डर पर वाहनों की जांच शुरू की गई।
कुछ देर बाद एक ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से 3600 प्रतिबंधित ट्रामाडोल सस्पास मोर कैप्सूल बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार इन कैप्सूल पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव टेही जट्टान निवासी सूरजभान उर्फ सूरज और रोहित उर्फ टिड्डा के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना सदर यमुनानगर में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ये दवाइयां चिलकाना निवासी अनस मलिक से लेकर आते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनस मलिक को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक है और डी-फार्मा डिग्री धारक बताया गया है।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी प्रतिबंधित दवाइयां प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सर्वजीत को देने जा रहे थे। पुलिस ने सर्वजीत को भी गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।