{"_id":"69b2986751fa3b3c0706f26c","slug":"video-bilaspur-two-day-theatre-festival-will-be-organised-at-the-nalwari-fair-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: नलवाड़ी मेले में होगा दो दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: नलवाड़ी मेले में होगा दो दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के अंतर्गत इस वर्ष दो दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी नलवाड़ी मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह नाट्य उत्सव 17 और 18 मार्च को बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित नाट्य संस्थाओं के कलाकार अपने नाटकों की प्रस्तुति देंगे। उपायुक्त ने बताया कि 17 मार्च को नलवाड़ी मेले के उद्घाटन के बाद शाम 7 बजे से नाट्य उत्सव का पहला दिन शुरू होगा। इस दौरान दो नाटकों का मंचन किया जाएगा। पहले नाटक के रूप में रूसी साहित्यकार एंटोन चेखव द्वारा लिखित प्रसिद्ध नाटक द बेयर का मंचन शिमला की नाट्य संस्था द बिगिनर्स द्वारा किया जाएगा, जिसका निर्देशन कपिल देव शर्मा ने किया है। इसके बाद लेखक मोहम्मद इनामुल्लाह द्वारा लिखित नाटक खाली प्लेट प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें कलाकार विनोद शर्मा और शिवांगी रघु अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि नाट्य उत्सव के दूसरे दिन 18 मार्च को शाम 6 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस दिन हरिशंकर परसाई की प्रसिद्ध व्यंग्य रचना एक लड़की: पांच दीवाने पर आधारित नाटक का मंचन उड़ान थिएटर ग्रुप बिलासपुर की ओर से किया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन नाटक जहर भी मंचित किया जाएगा, जिसे पंकज सोनी ने लिखा है, इसका निर्देशन संजय सूद कर रहे हैं। इस नाटक में संजय सूद और निशांत रघु मंच पर अभिनय करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि नलवाड़ी मेले को केवल पारंपरिक मेले तक सीमित न रखकर इसे कला, संस्कृति और रंगमंच से जुड़े कलाकारों के लिए भी एक सशक्त मंच बनाया जाए। इससे जहां स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक गरिमा भी और अधिक समृद्ध होगी। उन्होंने जिले के सभी कला प्रेमियों, युवाओं और आमजन से अपील की है कि वे इस दो दिवसीय नाट्य उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें और नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक गतिविधियों का हिस्सा बनें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।