{"_id":"6a27c034502942ca53087b3c","slug":"video-mandi-kisan-sabha-to-gherao-pwd-office-on-june-12-over-opening-of-bhekli-road-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: भेखली सड़क खोलने को 12 जून को लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव करेगी किसान सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: भेखली सड़क खोलने को 12 जून को लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव करेगी किसान सभा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:56 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश किसान सभा की बैठक मंगलवार को भेखली गांव में आयोजित हुई। बैठक में नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें गेवराम को प्रधान और नवनियुक्त वार्ड सदस्य टेक सिंह को सचिव चुना गया। बैठक में राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र की किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान भेखली-थाटा सड़क को शीघ्र बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसान सभा ने निर्णय लिया कि सड़क को खुलवाने के लिए 12 जून को लोक निर्माण विभाग के बालीचौकी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। चेतावनी दी गई कि यदि इसके बाद भी सड़क बहाल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि जून 2025 की आपदा के बाद से थाटा-भेखली सड़क बंद पड़ी है। स्थानीय लोगों ने कई बार लोक निर्माण विभाग को लिखित शिकायतें देकर सड़क बहाल करने की मांग की, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे भेखली सहित कटवानू और उखली गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में बताया गया कि क्षेत्र में मटर, पालम और जापानी जैसी नगदी फसलों का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। सड़क बंद होने के कारण किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने के लिए पीठ पर ढोकर ले जाना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए, कई लोगों की जमीन, बगीचे और फसलें प्रभावित हुईं, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बैठक में ग्राम पंचायत थाटा के नवनियुक्त उपप्रधान इंद्र सिंह, वार्ड सदस्य टेक सिंह, चंद्रा देवी, रोशनी देवी, देवी सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।