{"_id":"69b2a2715db48b18490192b6","slug":"video-cm-sukhvinder-sukhus-helicopter-landed-in-una-instead-of-nadaun-due-to-bad-weather-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम के कारण नादौन से बजाय ऊना में लैंड हुआ मुख्यमंत्री सुक्खू का हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम के कारण नादौन से बजाय ऊना में लैंड हुआ मुख्यमंत्री सुक्खू का हेलीकॉप्टर
खराब मौसम के चलते हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हेलीकॉप्टर को गुरुवार को ऊना में एहतियातन उतारना पड़ा। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मैदान में सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री कुछ समय के लिए यहां रुके और मौजूद लोगों से बातचीत भी की। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू का सुबह करीब 11:20 बजे अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन (जिला हमीरपुर) पहुंचने का कार्यक्रम था, जहां अमतर में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग प्रस्तावित थी। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उड़ान के दौरान बदलाव करना पड़ा। शिमला से उड़ान भरने के बाद चंडीगढ़ तक मौसम साफ होने का संकेत मिला, लेकिन आगे मौसम खराब होने की सूचना मिलने पर सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर को ऊना में ही उतारने का निर्णय लिया गया। कुछ देर बाद नादौन में मौसम साफ होने की सूचना मिलने पर हेलीकॉप्टर ऊना से रवाना हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नादौन कॉलेज में आयोजित समारोह में भाग लिया और क्षेत्र में लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं। उनका रात्रि विश्राम सेरा स्थित विश्राम गृह में निर्धारित है। वहीं शुक्रवार को मुख्यमंत्री ऊना जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि नादौन क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर एहतियातन ऊना में उतारा गया था। मौसम में सुधार होने के बाद हेलीकॉप्टर यहां से नादौन के लिए रवाना हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।