कर्नाटका के गुलबर्गा में एक मनचले को महिला के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। तस्वीर में दिख रहे इस शख्स ने एक महिला के साथ बत्तमीजी कर दी। फिर क्या था महिला के घरवालों ने इस मनचले की जमकर धुनाई कर दी। जूते, चप्पल से इसे खूब पीटा गया। लोगों ने इसके हाथ बांधे और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।