सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Weather Update: These states including Delhi-NCR will experience severe cold, know the condition of your state

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें अपने राज्य का हाल।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Fri, 14 Nov 2025 02:11 PM IST
Weather Update: These states including Delhi-NCR will experience severe cold, know the condition of your state
दिल्ली एनसीआर में अभी तक सर्दी का सिर्फ ट्रेलर था, लेकिन अब सर्दी की असली पिक्चर शुरू होगी. क्योंकि अब दिल्ली एनसीआर में सर्दी तांडव मचाएगी. अगले हफ्ते से ही ठंड का विकराल रूप देखने को  मिलेगा. सबसे खास बात यह है कि दिल्ली एनसीआर में लगातार ठंड बढ़ रही है. सुबह शाम और रात बेहद ठंडा होने लगी है, लेकिन दोपहर अभी भी हल्की गर्म हो रही है, लेकिन अगले हफ्ते मौसम में बड़े बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं.दिल्ली एनसीआर का मौसम अचानक से करवट लेगा और दिल्ली एनसीआर में और भी ज्यादा ठंड पड़ने लग जाएगी. इसके लिए दिल्ली एनसीआर के लोगों को तैयार हो जाना चाहिए. क्योंकि दिल्ली एनसीआर में सर्दी का सितम अब बढ़ेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले सप्ताह कैसा रहेगा. मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक अगले सप्ताह सर्दी बढ़ती हुई नजर आ रही है.उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जबकि राजस्थान और पश्चिम बंगाल में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की भी संभावना बनी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंडक बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के मध्य से दिसंबर के आरंभ तक उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति और तीव्र हो सकती है।हिमाचल प्रदेश में ठंड ने पहाड़ों और घाटियों दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज हुई, जहां तापमान माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कीलोंग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.3 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस 3.1 डिग्री और कल्पा में माइनस 0.4 डिग्री रहा। ऊंचाई वाले इलाकों में पानी की पाइपें जम गई हैं और सुबह के समय बर्फीली हवाओं से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी पारा सामान्य से दो से पांच डिग्री नीचे रहा। शिमला और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 8.2 और 8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, एक अक्तूबर से 13 नवंबर के बीच प्रदेश में सामान्य से 113 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई है। श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जहां पारा माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। लगभग सभी इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। काजीकुंड में पारा माइनस 1.5 डिग्री और उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में माइनस 2.2 डिग्री तक गिर गया।

केवल दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान 1.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है, हालांकि 16 नवंबर को ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश की संभावना है। राजस्थान में फिलहाल बारिश नहीं हो रही, लेकिन ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है। बीते 24 घंटे में अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सीकर जिले के फतेहपुर में पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम है और आने वाले हफ्ते भर मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bihar Election Results: तेजस्वी से लेकर सम्राट चौधरी तक VIP सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर।

14 Nov 2025

Bihar Election Results 2025: मतगणना से पहले कृष्णा अल्लावारू ने किया ये चौंकाने वाला दावा!

14 Nov 2025

Weather Forecast 14 November 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

14 Nov 2025

Bihar Election Results 2025: बिहार में मतगणना से पहले तेजस्वी ने दी प्रशासन को दी ये सख्त चेतावनी!

14 Nov 2025

Bihar Election Results 2025: RJD नेता सुनील सिंह की धमकी पर मचा सियासी बवाल, चिराग ने दिया ये जवाब!

14 Nov 2025
विज्ञापन

Bihar Election Results 2025: मतगणना से पहले VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने अधिकारियों से कर दी ये बड़ी अपील!

14 Nov 2025

Pune-Bengaluru Highway Accident: मुंबई-बेंगलुरु हाइवे पर दर्दनाक हादसा 7 लोगों की मौत कई घायल

14 Nov 2025
विज्ञापन

Bihar Election Results 2025: मतगणना से पहले RJD-MLC की खुली धमकी, मुकदमा हुआ दर्ज!

14 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: क्या बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का होगा बुरा हाल?

13 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: क्या सीमांचल में चलेगा असदुद्दीन ओवैसी का जादू? NDA को मिलेगी सिर्फ इतनी सीटें!

13 Nov 2025

विधायक गोपाल शर्मा का बड़ा बयान बोले जातिवाद से उग्रवाद की तरफ बढ़ा प्रदेश

13 Nov 2025

जयपुर में हुई भाजपा महिला कॉन्फ्रेंस, डिप्टी सीएम दिव्या कुमारी भी रहीं शामिल

13 Nov 2025

Rajasthan News: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, घूमर मोहत्सव पर दी जानकारी

13 Nov 2025

Delhi Car Blast: दिल्ली धमाके से जुड़ी शाहीन के पूर्व पति ने खोली सारी पोल

13 Nov 2025

Delhi Red Fort Blast: Doctor Shaheen और Parvez के बाद डॉ. आरिफ गिरफ्तार, अब फ्लैटमेट ने किया खुलासा

13 Nov 2025

Gujarat आतंकी साजिश के मामले में NIA ने की पांच राज्यों में छापेमारी | Al Qaida Gujarat terror

13 Nov 2025

America on Delhi Red Fort Blast: दिल्ली धमाके पर अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का बयान|Bomb Blast

13 Nov 2025

Delhi Red Fort Blast: Doctor Shaheen के Ex-Husband ने क्या-क्या खुलासे किए? Lal Quila | Dr. Umar

13 Nov 2025

Bihar में CRPF जवानों को मिली बदहाल ट्रेन, तस्वीरें देख फूटेगा गुस्सा! | Amar Ujala

13 Nov 2025

Best Geysers: पुराना गीजर अब काम का नहीं, नया खरीदने से पहले ये बातें ज़रूर जानें | Amar Ujala

13 Nov 2025

Dhamendra Health News: धर्मेंद्र की सेहत पर सनी देओल का फूटा गुस्सा, पैप्स को दी गाली

13 Nov 2025

Delhi Car Blast: डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल की डायरी हाथ लगी, साजिश के कोड हुए डिकोड, बड़ा खुलासा।

13 Nov 2025

Delhi Blast Update: दिल्ली ब्लास्ट के बाद मिली डायरी से बड़ा खुलासा, क्या मिला? | Amar Ujala

13 Nov 2025

Delhi Car Blast: डॉ. उमर बिना मास्क के CCTV फुटेज में दिखा, धमाके से पहले कहां-कहां गया था जानिए।

13 Nov 2025

Delhi Car Blast: फरीदाबाद के खंदावली गांव में मिली Dr. Umar की 'लाल कार', विस्फोटक होने का शक।

13 Nov 2025

26/11 जैसा हमला कर दिसंबर में दिल्ली दहलाना चाहता था डॉ. उमर?

13 Nov 2025

दिल्ली ब्लास्ट में एक और 'उमर' आया सामने, कौन है ये, कैसे जुड़े हैं तार?

13 Nov 2025

Delhi Red Fort Blast: आतंकी डॉ. उमर ही था धमाके वाले कार में मौजूद, DNA सैंपल मां से हुआ मैच।

13 Nov 2025

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट के मामले पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने बताई ये चौंकाने वाली बात

13 Nov 2025

Weather Forecast 13 November 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

13 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed