{"_id":"6a279e95f8a46a606e0c8918","slug":"video-lkhanauu-ma-maraga-ltha-tarakatara-taral-palta-mahal-gabhara-nprpa-sa-ghayal-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मौरंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नर्स की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मौरंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नर्स की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के मौत, चालक फरार
दुबग्गा के जॉगर्स पार्क चौराहे पर मंगलवार सुबह मौरंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से निजी अस्पताल में कार्यरत एक नर्स की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में नर्स ट्रॉली के नीचे दब गई, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सिर में गंभीर चोटें आईं। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
आम्रपाली चौकी प्रभारी लवकुश यादव के अनुसार उन्नाव के पनापुर कला रगरेसला गांव निवासी साधना (26) दुबग्गा क्षेत्र में किराये के कमरे में रहकर एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार मौरंग से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और वह उसकी चपेट में आ गईं।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मौरंग व ट्रॉली के नीचे दबी नर्स को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दुबग्गा पुलिस ने उन्हें तत्काल पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक और वाहन स्वामी की तलाश शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।