{"_id":"6a2812d4fc364f0b7e01650d","slug":"video-video-hagaga-garadana-jasa-paratata-ha-raha-ha-shahatha-patha-shahatha-patha-ka-thavara-para-ltaka-raha-ha-bugdha-bugdha-paugdha-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हैंगिंग गार्डन जैसा प्रतीत हो रहा है शहीद पथ, शहीद पथ की दीवारों पर लटक रहे हैं बड़े-बड़े पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हैंगिंग गार्डन जैसा प्रतीत हो रहा है शहीद पथ, शहीद पथ की दीवारों पर लटक रहे हैं बड़े-बड़े पेड़
(मनीष मिश्र)। तेलीबाग, फैजाबाद रोड से कानपुर रोड तक जा रहे शहीद पथ की देखरेख और रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने वाले तंत्र की घोर लापरवाही मौजूदा समय में झलक रही है, जिससे शहीद पथ कभी भी जर्जर हो सकता है और इसका नुकसान राहगीरों को उठाना पड़ सकता है।
शहीद पथ पर जगह-जगह रेलिंग टूटी हुई है, लोग बेतरतीब तरीके से एक तरफ से दूसरी तरफ पर आते जाते हैं जिससे अक्सर दुर्घटनाएं भी हुआ करती हैं। इन सबके अतिरिक्त मौजूदा समय में शहीद पथ की साइड की दीवारों पर बड़े-बड़े पेड़ लटक रहे हैं, इन पेड़ों के लटकने से दीवारों में दरारें बड़ी होती जा रही है जो की शहीद पथ की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।
शहीद पथ की दीवारों पर जगह-जगह लाइन से पेड़ उगे हुए हैं कही कहीं देखने से यह हैंगिंग गार्डन जैसा प्रतीत होता है। उतरेठिया में शहीद पथ की सर्विस लेन की दीवाल पर पेड़ों का एक जंगल सा बन गया है। जिससे शहीद पथ को भी नुकसान हो सकता है और एक बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।