{"_id":"6a27f7ee09dda520c60ceec7","slug":"video-video-kathata-jhal-ma-dab-saraya-karagara-ka-27-ghata-bta-jana-para-bha-palsa-naha-lga-paya-saraga-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कठौता झील में डूबे सरिया कारीगर का 27 घंटे बीत जाने पर भी पुलिस नहीं लगा पायी सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कठौता झील में डूबे सरिया कारीगर का 27 घंटे बीत जाने पर भी पुलिस नहीं लगा पायी सुराग
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित वास्तुखंड निवासी शिवप्रसाद (36) कठौता झील में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नहाने के दौरान डूब गये। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बड़ी मशक्कत की पर करीब 27 घंटे बीत जाने के बाद भी झील से शव तलाश करने में नाकाम रही।
मृतक साडू के लड़के रौनक का आरोप है कि पुलिस के सुस्ती से काम और ढीले रवैया के चलते झील से अब तक शव को ढूढने में नाकाम रहे हैं। वहीं अन्य लोगों का भी कहना है कि यदि पुलिस द्वारा तत्परता दिखायी जाती तो अब तक शव की तलाश हो गयी होती।
वहीं, पत्नी विनीता ने मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र मिश्रा से शव को तलाशने की गुहार लगायी जिस पर इंस्पेक्टर द्वारा ढांढस बंधाते हुये शव को तलाशने का आश्वाशन देते हुये बताया गया कि गोतोखोरों द्वारा तलासी अभियान जारी है जल्द ही शव को ढूढ़ लिया जायेगा। हालांकि, इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि तलाश जारी है शव तलाशने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।