मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में भादौ पड़वा पर मंगलवार को भुजरिया पर्व श्रद्धा- भक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रदेश के खरगोन शहर में भुजरिया पर्व को लेकर खासा उत्सवी माहौल रहा। विशेषकर यहां के टवडी मोहल्ला, पहाड़सिंग पुरा, मोतिपुरा क्षेत्र में तो दिनभर इस पर्व को लेकर चहल पहल बनी रही। जिसके बाद शाम होते ही रघुवंशी, दांगी, यादव, सोनी, पाल, प्रजापति लश्करी, धोबी आदि सभी समाजों के घरों से जवारे रुपी भुजरिया माता को टोकरी में विराजित कर महिलाओं का घरों से निकलने का दौर शुरु हुआ।
इस बीच नगर के सभी मोहल्लों के चौक में महिलाए इकट्ठा हुई। जहां से ढोल ताशों और बैंड-बाजों के साथ बड़ी ही धूमधाम से चल समारोह निकाला गया। जिसमें युवाओं के साथ ही बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाएं झुमते, नाचते गाते नजर आईं। तो वहीं इन महिलाओं के द्वारा भजन-कीर्तन और जयकारे लगाते हुए भुजरिया माता को कुंदा तट पर ले जाया गया। जिसके बाद तट पर विशेष पूजन अर्चन के बाद इन जवारों का विसर्जन किया गया। वहीं चल समारोह के दौरान अखाड़ा कलाकारो ने भी अपना शौर्य प्रदर्शन कर सभी को चकित कर दिया।
निमाड़ में रही भुजरिया पर्व की धूम- फोटो : credit
निमाड़ में रही भुजरिया पर्व की धूम- फोटो : credit