{"_id":"69b29db5c041706a52006123","slug":"video-3-buffaloes-stolen-in-amritsar-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में चोरों के हौसले बुलंद, डेढ़ महीने पहले किश्तों पर खरीदी गई 3 भैंसें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में चोरों के हौसले बुलंद, डेढ़ महीने पहले किश्तों पर खरीदी गई 3 भैंसें चोरी
Ankesh Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:34 PM IST
Link Copied
पंजाब में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच अब पशु भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ताजा मामला अमृतसर से सामने आया है, जहां चोरों ने एक गरीब परिवार की तीन भैंसें चोरी कर लीं। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल बन गया है।
पीड़ित महिला कुलवंत कौर ने बताया कि उन्होंने ये भैंसें करीब डेढ़ महीने पहले ही किश्तों पर खरीदी थीं, ताकि दूध बेचकर परिवार का गुजारा किया जा सके। परिवार के अनुसार चोरी की वारदात रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच हुई। उस समय परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे, जिसका फायदा उठाकर चोर बड़ी चालाकी से भैंसों को गाड़ी में लादकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि घर में कुल 10 पशु थे, जिनमें से चोरों ने चुनकर 3 भैंसें चोरी कर लीं। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरी हुई भैंसों की कीमत करीब 2 लाख, 1.80 लाख और 1.75 लाख रुपये थी। भैंसों के चोरी होने से परिवार के सामने बड़ी आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है और अब किश्तें भरना भी मुश्किल हो गया है।
पीड़ित परिवार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों में एक गाड़ी दिखाई दे रही है, लेकिन ज्यादा रोशनी होने के कारण गाड़ी का नंबर साफ नजर नहीं आ रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।