{"_id":"69b29dc2400b120dfc0587dd","slug":"video-appeal-to-continue-gas-supply-for-langar-at-darbar-sahib-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: दरबार साहिब के लंगर के लिए गैस सप्लाई जारी रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: दरबार साहिब के लंगर के लिए गैस सप्लाई जारी रखने की अपील
Ankesh Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:34 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते इज़रायल और ईरान के बीच तनाव को देखते हुए सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में चल रहे गुरु रामदास जी के लंगर के लिए गैस सप्लाई को लेकर प्रबंधकों ने केंद्र सरकार से अहम अपील की है। प्रबंधन का कहना है कि लंगर सेवा के लिए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आनी चाहिए।
इस संबंध में दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि श्री हरिमंदिर साहिब में रोजाना लाखों श्रद्धालु लंगर का प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और लंगर सेवा लगातार जारी है, लेकिन भविष्य की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार से विशेष अनुरोध किया गया है कि गुरु रामदास जी के लंगर के लिए गैस सप्लाई को प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने बताया कि गुरु घर का लंगर 24 घंटे चलता है और संगत किसी भी समय आकर प्रसाद ग्रहण कर सकती है। लंगर में अधिकतर काम गैस पाइपलाइन के माध्यम से किया जाता है, जबकि आपात स्थिति के लिए लगभग 25 से 30 गैस सिलेंडर हमेशा तैयार रखे जाते हैं। लंगर सेवा के लिए रोजाना करीब 1300 यूनिट गैस की खपत होती है।
धंगेड़ा ने कहा कि दरबार साहिब आने वाली संगतों के लिए लंगर सेवा सबसे बड़ी सेवा है और इसमें किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसलिए केंद्र सरकार से पहले भी लिखित रूप में अनुरोध किया गया है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात का असर सप्लाई चेन पर पड़ता है तो भी गुरु रामदास जी के लंगर के लिए गैस सप्लाई को प्राथमिकता दी जाए, ताकि संगतों की सेवा निरंतर जारी रह सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।