Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Grand illumination and fireworks at Sri Darbar Sahib on the occasion of Guru Hargobind Sahib's Guruship Day.
{"_id":"6a27981740875ed2b10bc7e7","slug":"video-grand-illumination-and-fireworks-at-sri-darbar-sahib-on-the-occasion-of-guru-hargobind-sahibs-guruship-day-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु हरगोबिंद साहिब के गुरियाई दिवस पर श्री दरबार साहिब में भव्य दीपमाला और आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु हरगोबिंद साहिब के गुरियाई दिवस पर श्री दरबार साहिब में भव्य दीपमाला और आतिशबाजी
सिखों के छठे गुरु, मिरी-पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब के गुरियाई दिवस पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (श्री दरबार साहिब) में श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक भावनाओं के साथ विशेष समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रहिरास साहिब के पाठ के उपरांत भव्य दीपमाला और अलौकिक आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने इस दिव्य दृश्य का आनंद लिया और गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालु हरगुण कौर ने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब ने मात्र 11 वर्ष की आयु में गुरुगद्दी संभाली और सिख पंथ को मिरी-पीरी का सिद्धांत दिया। उन्होंने दो तलवारें धारण कर आध्यात्मिक और सांसारिक जिम्मेदारियों के संतुलन का संदेश दिया तथा श्री अकाल तख्त साहिब की स्थापना करवाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।