{"_id":"69b2aaa3e64ae919b40889fb","slug":"video-meat-traders-from-amritsar-met-bjp-leader-ram-chawla-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता राम चावला से मिले अमृतसर के मीट कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता राम चावला से मिले अमृतसर के मीट कारोबारी
Ankesh Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:29 PM IST
Link Copied
अमृतसर में मीट कारोबार से जुड़े व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता राम चावला के घर पहुंचा और अपनी समस्याएं रखीं। व्यापारियों ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर की चारदीवारी (वॉल्ड सिटी) में मीट कारोबार बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिससे उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि वर्षों से वे इसी क्षेत्र में अपना कारोबार कर रहे हैं और अचानक लगे प्रतिबंध से उनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार उन्हें वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराए या इस फैसले पर पुनर्विचार करे।
गौरतलब है कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अमृतसर की चारदीवारी को “पवित्र क्षेत्र” घोषित किया है। इसके बाद इस इलाके में मांस, शराब और तंबाकू जैसी चीजों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और दुकानों को शहर के बाहर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
मीट व्यापारियों ने भाजपा नेता से अपील की कि वह उनकी समस्या को प्रशासन और सरकार के सामने उठाएं ताकि उन्हें राहत मिल सके। वहीं राम चावला ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।