{"_id":"69b2981d792a3db6e4048e1e","slug":"video-special-gurmat-samagam-to-be-held-at-sri-harmandir-sahib-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नानकशाही संवत 558 की आमद: श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे विशेष गुरमत समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानकशाही संवत 558 की आमद: श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे विशेष गुरमत समागम
Ankesh Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:10 PM IST
Link Copied
सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नानकशाही कैलेंडर के अनुसार नए साल संवत 558 के आगमन को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
श्री दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि नानकशाही संवत के अनुसार नया साल 14 मार्च (1 चेत) से शुरू हो रहा है। इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हाल में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ कर दिए गए हैं, जिनका भोग 14 मार्च को सुबह करीब 10 बजे डाला जाएगा। इसके बाद संगत के लिए विशेष गुरमत समागम आयोजित किया जाएगा।
नए साल की पूर्व संध्या पर 13 मार्च की शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हाल में विशेष धार्मिक दीवान सजेंगे। इस दौरान शिरोमणि कमेटी के हजूरी रागी जत्थे, ढाडी और कविशर संगत को गुरबाणी कीर्तन और सिख इतिहास के माध्यम से निहाल करेंगे। इस अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी बलविंदर सिंह कोंझला भी विशेष रूप से उपस्थित होकर संगत के साथ गुरमत विचार साझा करेंगे।
नए साल के आगमन पर 14 मार्च की अमृत वेले (रात 12 बजे के बाद) सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा ने संगत से अपील की है कि वे परिवार सहित इन समागमों में शामिल होकर गुरु चरणों में हाजिरी लगाएं और नए साल की शुरुआत आशीर्वाद के साथ करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।