{"_id":"6a16c21da1d9993eaf06afbf","slug":"every-wednesday-is-no-vehicle-day-in-chandigarh-with-officials-arriving-at-office-on-evs-bicycles-and-on-f-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में हर बुधवार ‘नो व्हीकल डे’, अधिकारी ईवी-साइकिल और पैदल पहुंचे दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में हर बुधवार ‘नो व्हीकल डे’, अधिकारी ईवी-साइकिल और पैदल पहुंचे दफ्तर
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 27 May 2026 03:36 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हर बुधवार ‘नो व्हीकल डे’ मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को कई अधिकारी इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी), साइकिल और पैदल अपने दफ्तर पहुंचे। प्रशासन की ओर से लोगों से भी इस पहल में सहयोग करने की अपील की गई। यह अभियान ‘सेव पेट्रोलियम’ मिशन के तहत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। अधिकारियों ने कहा कि यदि लोग छोटी दूरी के लिए निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करें तो इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण भी कम होगा।बुधवार को कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी साइकिल चलाते और पैदल कार्यालय पहुंचते दिखाई दिए। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की पहल से न केवल पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि लोगों की सेहत भी बेहतर रहेगी। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहन का उपयोग न करें और सार्वजनिक परिवहन, साइकिल या पैदल चलने को प्राथमिकता दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।