{"_id":"69b29db0ffa3490b6e0fe9ca","slug":"video-jara-ma-bharata-kasana-yanayana-kathaya-oura-fada-safata-vabhaga-na-panara-oura-mathaiya-ka-sapal-bhara-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में भारती किसान यूनियन कादियां और फूड सेफ्टी विभाग ने पनीर और मिठाइयां के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में भारती किसान यूनियन कादियां और फूड सेफ्टी विभाग ने पनीर और मिठाइयां के सैंपल भरे
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में पिछले कई दिनों से भारती किसान यूनियन कादियां की तरफ से मिलावट रोकने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत भारती किसान यूनियन कादियां के नेताओं ने अलग-अलग डेयरियों पर जाकर पनीर और हलवाई की दुकानों पर बनने वाली मिठाइयों के सैंपल लिए, एक टेंपो को घेर लिया और मौके पर ही फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी डॉ. अमरवीर सिंह सिद्धू और फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. सरबजीत कौर को बुलाकर इस टेंपो में रखे पनीर और मिठाइयों की जांच के लिए सैंपलिंग करवाई गई। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि नकली दूध पनीर की शिकायतें लगातार मिल रही थीं और इसी को लेकर यह कार्रवाई की गई है। यह टेंपो हरिके से अलग-अलग जगहों पर सप्लाई होता है और जांच से ही पता चल पाएगा कि यह नकली है या असली। इस मौके पर डॉ. अमरवीर सिंह और डॉ. सरबजीत कौर ने कहा कि इनके सैंपल लिए गए हैं और लैब में भेजे जाएंगे। उस रिपोर्ट के अनुसार जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।