{"_id":"69b292ffeb4d00ceb9056656","slug":"a-young-man-committed-suicide-due-to-a-love-affair-alwar-news-c-1-1-noi1339-4040406-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से परेशान था युवक, बंद कमरे में फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से परेशान था युवक, बंद कमरे में फांसी लगा दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 04:21 PM IST
Link Copied
अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर अपनी परेशानी और इस कदम के पीछे की वजह भी बताई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मूर्ति सप्लाई का काम करता था मृतक
पुलिस के अनुसार रामगढ़ के केशव नगर निवासी 23 वर्षीय देवेंद्र मेघवाल मूर्ति सप्लाई का काम करता था। उसका एक युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने इस रिश्ते से नाराज होकर उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जिससे देवेंद्र काफी परेशान था।
दो दिन पहले अपने जीजा के घर आया था युवक
जानकारी के मुताबिक देवेंद्र दो दिन पहले ही रामगढ़ से अलवर के नयाबास इलाके में अपने जीजा मनोज कुमार के किराए के कमरे पर आकर रुका हुआ था। बुधवार को उसका जीजा किसी काम से रामगढ़ चला गया था। इसी दौरान देवेंद्र ने मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में कुंदे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।