सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   MLA Bhati issues ultimatum to administration over fallen electric poles in Barmer

Barmer: जिले में बिजली व्यवस्था ठप, ग्रामीणों की परेशानी पर रविंद्र सिंह भाटी ने दिया अल्टीमेटम; देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 10:08 PM IST
MLA Bhati issues ultimatum to administration over fallen electric poles in Barmer
बाड़मेर में पिछले सप्ताह आई तेज आंधी, बारिश और तूफान के बाद चरमराई विद्युत व्यवस्था अब एक बड़ा जन मुद्दा बनती जा रही है। कई इलाकों में अब भी गिरे हुए विद्युत पोल और बाधित बिजली आपूर्ति के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति को लेकर शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाते हुए सार्वजनिक रूप से चिंता जताई है।

विधायक भाटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कई स्थानों पर गिरे हुए विद्युत पोल अब भी यथास्थिति में पड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति प्रशासनिक उदासीनता और लापरवाही को दर्शाती है, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।
भाटी ने आरोप लगाया कि बुनियादी सुविधाओं की बहाली में हो रही देरी से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति, कृषि कार्य और दैनिक जीवन बाधित हो रहा है, वहीं शहरी क्षेत्रों में भी व्यापारिक गतिविधियों और घरेलू कार्यों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

भाटी ने यह भी कहा कि गिरे हुए विद्युत पोल और खुले पड़े तार जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, जिसके लिए सीधे तौर पर प्रशासन और संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस विषय को प्राथमिकता में लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विधायक ने कहा कि आपदा के बाद राहत और पुनर्स्थापन कार्यों में तेजी लाना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी होती है, लेकिन वर्तमान हालात यह दर्शाते हैं कि जिम्मेदार विभाग इस दिशा में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त पोलों को हटाकर नए पोल स्थापित करने तथा बाधित विद्युत आपूर्ति को शीघ्र सुचारु करने की मांग की।

ये भी पढ़ें- जयपुर में 'ऑपरेशन 80 फीट' खत्म: जेडीए ने 134 अतिक्रमण किए ध्वस्त; बैकअप पर रही पांच करोड़ की ‘लोखंडा’ मशीन

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आगे की स्थिति और उसके परिणामों के लिए जिला प्रशासन और विद्युत विभाग स्वयं जिम्मेदार होंगे। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि आवश्यकता पड़ने पर इस मुद्दे को और व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Sheopur News: श्योपुर में महिलाओं ने पकड़ा शराब तस्कर, पुलिस पहुंचने से पहले हुआ फरार; खूब हुआ हंगामा

08 Jun 2026

बड़वानी में 'मिशन D3': 105 गांवों ने एक सुर में ली शपथ, अब न डीजे बजेगा; न दारू चलेगी, न दहेज लिया जाएगा

08 Jun 2026

Punjab: पंजाब में 3 दिन और सताएगी भीषण गर्मी, 11 जून से मौसम बदलने के संकेत

जींद पुलिस को मिली दस नई राइडर बाइक, एसपी कुलदीप सिंह ने हरी झंडी देकर किया रवाना

08 Jun 2026

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर एचटेट के अभ्यर्थियों ने किया घेराव, बायोमेट्रिक मिस मैच होने से हैं परेशान

08 Jun 2026
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के विवाद में हुई हत्या का 36 घंटे में खुलासा, VIDEO

08 Jun 2026

संगरूर में लाइनमैनों पर लाठी चार्ज के विरोध में पठानकोट में बिजली कर्मचारियों ने जताया रोष

विज्ञापन

Jammu: हक की मांग को लेकर सड़क पर उतरे म्युनिसिपल वर्कर यूनियन के सदस्य

08 Jun 2026

Video: किन्नौर के जिला परिषद सदस्यों को उपायुक्त ने दिलाई शपथ

08 Jun 2026

Shimla: पहाड़ों के व्यंजनों का स्वाद चखने उमड़ी भीड़

08 Jun 2026

गुरुग्राम में प्रॉपर्टी टैक्स छूट एवं ब्याज माफी योजना को लेकर नागरिकों में उत्साह

08 Jun 2026

हिसार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन, कुलपति कार्यालय के बाहर की नारेबाजी

08 Jun 2026

गुरुग्राम सेक्टर 33 में नई जगह पर मार्बल मार्केट होगी विकसित

08 Jun 2026

प्रचंड गर्मी में बढ़ रही बिजली की जरूरत, गुरुग्राम में टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड

08 Jun 2026

गुरुग्राम में सड़क निर्माण की धीमी गति से सहमे आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी

08 Jun 2026

लोको पायलट ने सुपारी देकर कराई थी मुनीम की हत्या, VIDEO

08 Jun 2026

Video: राजोरी के टंडवाल में बड़ा हादसा, कैंटर बस फिसलीच; 15 लोग घायल

08 Jun 2026

Jammu: नौशेरा के चौकी हंडन और कलसिया के जंगलों में लगी आग, वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा

08 Jun 2026

Kashmir: शोपियां में भाजपा का विरोध प्रदर्शन, वन विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल

अयोध्या में आरटीओ कार्यालय के निरीक्षण में मिली खामियां, परिवहन आयुक्त ने दिए सुधार के निर्देश

08 Jun 2026

Video: ननखड़ी कॉलेज बंद करने के फरमान पर भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

08 Jun 2026

Nagaur News: कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर उठाए सवाल

08 Jun 2026

विपक्ष पर सीएम सैनी ने साधा निशाना, कहा- सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है

Sehore news: मां के दरबार में सेंध! करोली माता मंदिर की दानपेटी पर चोरों का धावा, CCTV में कैद हुई वारदात

08 Jun 2026

VIDEO: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की अस्थियां हटाने के विरोध में एकजुट हुए समाज के लोग

08 Jun 2026

लाइनमैनों पर लाठी चार्ज के विरोध में पठानकोट बिजली कर्मचारियों ने जताया रोष

08 Jun 2026

जमीन विवाद पर बाबा निहाल सिंह का स्पष्टीकरण आया सामने

08 Jun 2026

Indore Crime: इंस्टाग्राम आईडी को लेकर दोस्त बना कातिल, गला घोंटकर की हत्या; शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद

08 Jun 2026

कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमनाथ के लिए श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन की रवाना

08 Jun 2026

अयोध्या में राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने आरोपों को बताया निराधार

08 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed