सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News: Ranthambore Plans GSM Cameras, Satellite Collars for Real-Time Tiger Monitoring

Sawai Madhopur News: अब हाईटेक निगरानी में रहेंगे बाघ, रणथंभौर में लगेंगे GSM कैमरे और सैटेलाइट कॉलर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 01:29 PM IST
Sawai Madhopur News: Ranthambore Plans GSM Cameras, Satellite Collars for Real-Time Tiger Monitoring
प्रदेश के सबसे बड़े और बाघों की नर्सरी कहे जाने वाले रणथंभौर टाइगर रिजर्व में अब बाघों की निगरानी अत्याधुनिक तकनीक की मदद से की जा सकती है। रणथंभौर वन प्रशासन ने बाघों की मॉनिटरिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जीएसएम कैमरों और सैटेलाइट कॉलर तकनीक के उपयोग की कार्ययोजना तैयार कर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से अनुमति मांगी है।

यदि एनटीसीए से मंजूरी मिल जाती है तो रणथंभौर में बाघों की गतिविधियों पर रियल टाइम निगरानी रखी जा सकेगी। इससे न केवल बाघों की सुरक्षा और ट्रैकिंग मजबूत होगी, बल्कि वन अधिकारियों और कर्मचारियों की लगातार फील्ड मॉनिटरिंग की आवश्यकता भी कम हो जाएगी।

बढ़ती बाघ संख्या के साथ बढ़ी निगरानी की चुनौती
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में कई सब-एडल्ट बाघ नई टेरिटरी की तलाश में रिजर्व क्षेत्र से बाहर निकल जाते हैं। कई बार ये बाघ धौलपुर, करौली और अन्य क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं, जिससे उनकी ट्रैकिंग वन विभाग के लिए चुनौती बन जाती है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: गहलोत के नए हमलों पर सचिन पायलट की चुप्पी, करीबी बोले- उनका फोकस पेपर लीक व महंगाई पर

हालांकि वर्तमान में रणथंभौर में सर्विलांस सिस्टम और थर्मल कैमरों के माध्यम से बाघों की निगरानी की जाती है, लेकिन इसके बावजूद कुछ बाघ रिजर्व की सीमा से बाहर निकल जाते हैं। विशेष रूप से परिधीय क्षेत्रों में विचरण करने वाले सब-एडल्ट बाघों की निगरानी करना कठिन होता है। रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह के अनुसार एनटीसीए से अनुमति मिलने के बाद प्रारंभिक चरण में रिजर्व की परिधि में विचरण करने वाले 8 से 10 बाघों को सैटेलाइट कॉलर से जोड़ा जाएगा और विभिन्न स्थानों पर जीएसएम कैमरे लगाए जाएंगे।

क्या हैं जीएसएम कैमरे?
जीएसएम कैमरे अत्याधुनिक वायरलेस सर्विलांस कैमरे होते हैं, जो इंटरनेट या वाई-फाई के बजाय सीधे मोबाइल नेटवर्क (सिम कार्ड) के माध्यम से संचालित होते हैं। इन्हें 4G और 5G सिम कैमरे भी कहा जाता है।

इन कैमरों से मोबाइल नेटवर्क के जरिए लाइव डेटा ट्रांसमिशन, दूरस्थ क्षेत्रों में भी प्रभावी निगरानी, रात में भी उच्च गुणवत्ता की रिकॉर्डिंग और मोबाइल एप के माध्यम से लाइव फुटेज देखने की सुविधा मिल सकेगी। इस सबसे आगे इन कैमरों में सोलर पैनल से चार्ज होने वाली बैटरी होने से चार्जिंग की परेशानी भी दूर होगी। इन कैमरों के जरिए वन अधिकारी कार्यालय में बैठकर भी बाघों की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। इससे कैमरों तक बार-बार पहुंचने की आवश्यकता नहीं होगी।

सैटेलाइट कॉलर से मिलेगी सटीक लोकेशन
सैटेलाइट कॉलर के माध्यम से बाघों की लोकेशन और मूवमेंट की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इससे रिजर्व क्षेत्र से बाहर निकलने वाले बाघों की निगरानी आसान होगी और उनके आवागमन के सुरक्षित मार्गों की पहचान भी की जा सकेगी। वन विभाग का मानना है कि इस तकनीक से बाघों के प्राकृतिक कॉरिडोर विकसित करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही बाघों के मूवमेंट का एक विस्तृत वैज्ञानिक डेटा भी तैयार किया जा सकेगा।

रणथंभौर बन सकता है पहला ऐसा टाइगर रिजर्व
यदि एनटीसीए इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है तो रणथंभौर टाइगर रिजर्व राजस्थान का पहला ऐसा टाइगर रिजर्व बन सकता है, जहां बाघों की निगरानी बड़े स्तर पर जीएसएम कैमरों और सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से की जाएगी। फिलहाल वन विभाग को एनटीसीए की मंजूरी का इंतजार है। अनुमति मिलने के बाद यह परियोजना प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और बाघ मॉनिटरिंग के क्षेत्र में एक नई पहल साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain News: भांग श्रृंगार में विराजे बाबा महाकाल, तीसरे नेत्र के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

09 Jun 2026

VIDEO: टेढ़ी बगिया तिराहे पर सीमेंट से भरा ट्रक डंपर में घुसा, चालक ने कूदकर बचाई जान

09 Jun 2026

अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का ऐलान, जांच-सर्वे के नाम पर उत्पीड़न बंद न हुआ तो चाबी सौंप कर देंगे कारोबार बंद

09 Jun 2026

हरियाणवी कलाकार ने दर्ज कराई रिपोर्ट, रागिनी कार्यक्रम के दौरान आरोपी को जड़ा था थप्पड़, जानें पूरा मामला

09 Jun 2026

VIDEO: पुलिस भर्ती परीक्षा को बदनाम करने की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

08 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: जौनपुर में माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान के स्थापना दिवस पर मेधावियों का हुआ सम्मान

08 Jun 2026

VIDEO: आतिशबाजी की चिंगारी से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग

08 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: वन विभाग की लापरवाही, दो दिनों से सड़क पर गिरी पेड़ की डाल, हादसे को दे रही दावत

08 Jun 2026

लखनऊ: 90 साल पुराना विद्या गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल छात्राओं को मिलेगा वापस, आदेश के बाद भी नहीं खुला ताला

08 Jun 2026

Meerut: 17 जून से नेहरू नगर में शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा

08 Jun 2026

एडवांस टैक्स की पहली किश्त 15 जून तक करनी होगी जमा, नहीं तो लगेगी पेनाल्टी

08 Jun 2026

VIDEO: फन-ए-सिपहगिरी का भव्य आयोजन, युवाओं ने किया शानदार प्रदर्शन

08 Jun 2026

एमवाय में दो की नौकरी गई, अधीक्षक को भी नोटिस थमाया, स्ट्रेचर खींचने का वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

08 Jun 2026

सहपऊ थाना अंतर्गत मंदिर के पुजारी का मिला शव, सीओ सादाबाद ने दी जानकारी

08 Jun 2026

Meerut: शास्त्री नगर के गुरुद्वारा रोड पर नशे में धुत युवकों ने कार से कई वाहनों में मारी टक्कर, कई घायल, कार से बीयर की बोतलें बरामद

08 Jun 2026

VIDEO: बाइक की टक्कर से किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

08 Jun 2026

Video: जोगिंद्रनगर के मकरीड़ी निवासी नायब सूबेदार सतीश कुमार को मिला वीर चक्र

08 Jun 2026

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव: शबाब साबरी ने बिखेरा आवाज का जादू, लोकगायकों ने भी बांधा समां

08 Jun 2026

हाथरस में ट्रेन लेट होने से छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, फफक पड़ीं अभ्यर्थी

08 Jun 2026

Barmer: जिले में बिजली व्यवस्था ठप, ग्रामीणों की परेशानी पर रविंद्र सिंह भाटी ने दिया अल्टीमेटम; देखें वीडियो

08 Jun 2026

VIDEO: दूषित पेयजल सप्लाई पर भड़के लोग, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

08 Jun 2026

VIDEO: जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत

08 Jun 2026

VIDEO: बलिया में विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ने सीएमओ को सौंपा पत्रक

08 Jun 2026

VIDEO: अंडरपास पुलिया की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरू, उग्र आंदोलन की चेतावनी

08 Jun 2026

Video: सुंदरनगर के खतरवाड़ी का 30 वर्षीय युवक लापता, नहर में छलांग लगाने की आशंका

08 Jun 2026

दूसरे संप्रदाय के युवक ने आठ साल की बच्ची से की दरिंदगी, आरोपी का घर बुलडोजर से जमींदोज

08 Jun 2026

VIDEO: पुलिस भर्ती के परीक्षार्थी बोले- सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने उलझाया, शेष प्रश्न सरल व मध्यम श्रेणी के

08 Jun 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर आंधी-बारिश का कहर, ग्राउंड सपोर्ट उपकरण से टकराए विमान

08 Jun 2026

मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक और अकाउंटेंट पुलिस रिमांड पर, रसोइया की याचिका खारिज

08 Jun 2026

बसई जल शोधन संयंत्र के विस्तार का रास्ता साफ, 100 एमएलडी नई यूनिट के लिए भूमि हुई उपलब्ध

08 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed