{"_id":"69b12cc8c960ac114e081635","slug":"video-kushwaha-community-demands-action-over-viral-video-with-abusive-remarks-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कुशवाहों पर अभद्र टिप्पणी से उबाल, समाज के लोगों में आक्रोश; पुलिस से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कुशवाहों पर अभद्र टिप्पणी से उबाल, समाज के लोगों में आक्रोश; पुलिस से की कार्रवाई की मांग
आगरा में होली के दौरान वायरल हुई एक वीडियो में समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कुशवाह समाज के लोगों में नाराजगी है। आज़ाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और विधानसभा खेरागढ़ प्रभारी भूपेंद्र कुशवाह के नेतृत्व में एकत्रित लोग थाने पहुंचे। इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई।
पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी की गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अहीरपुरा के प्रधान व प्रधान संगठन अध्यक्ष मूलचंद कुशवाह, लादूखेड़ा के प्रधान शिवशंकर कुशवाह, डूडीपुरा के प्रधान अमरेश कुशवाह, गड़ुआ नगला के प्रधान हाकिम सिंह कुशवाह, सुक्कन कुशवाह, कुशवाह युवा मंच के अध्यक्ष विपिन कुशवाह और राघवेंद्र कुशवाह सहित कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।