मथुरा के वृंदावन क्षेत्र के गांव अक्रूर में मिट्टी की ढाय खिसकने से तीन किशोरियों और तीन महिलाएं मिट्टी में दब गईं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दो जेसीबी से मिट्टी हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। इसमें से एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिलाएं देवशयनी एकादशी पर पूजा के लिए मिट्टी लेने गईं थीं।
19 July 2021
19 July 2021
19 July 2021