{"_id":"6a27f70d2e873e3e020addae","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-mahal-aayaga-ka-upathhayakashha-na-kaya-mahal-asapatal-ka-narakashhanae-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया महिला अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया महिला अस्पताल का निरीक्षण
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय के महिला विंग का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से वार्ता की।
उपाध्यक्ष ने सबसे पहले परचा काउंटर, दवा वितरण कक्ष, ओपीडी कक्ष को देखा, जहां पर मरीजों का उपचार किया जा रहा था। आयोग की उपाध्यक्ष ने एमसीएच विंग के वार्ड, लेबर रूम, जनरल वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र, रसोईघर आदि का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में बड़ी संख्या में बेड खाली पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बेड ऑक्युपेंसी को बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डॉ. पीएन यादव, अस्पताल मैनेजर डॉ. हर्षित गुप्ता, नर्सिग अधीक्षक गुलाबी देवी आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।