{"_id":"6a16a2a8b96290537705fb9e","slug":"video-video-28-maii-sa-shanpr-haga-shara-parashhatatama-masa-mahatasava-thasha-vathasha-sa-pahacaga-sharathathhal-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 28 मई से शुरू होगा श्री पुरुषोत्तम मास महोत्सव, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 28 मई से शुरू होगा श्री पुरुषोत्तम मास महोत्सव, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु
विश्व शांति, राष्ट्र समृद्धि और जनकल्याण की कामना के लिए बड़ा भक्तमाल की बगिया में श्री झालरिया मठ की ओर से 28 मई से 3 जून तक श्री पुरुषोत्तम मास महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक महोत्सव में 225 कुंडीय श्री महालक्ष्मी महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, 108 श्रीमद्भागवत पाठ, श्री कल्याणोत्सव, सहस्र कलशाभिषेक और लक्षार्चना महोत्सव समेत कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
महोत्सव का आयोजन जगद्गुरु झालरिया पीठाधिपति घनश्यामाचार्य के सानिध्य में किया जा रहा है। कथा का वाचन युवराज करेंगे। कथा प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। कथा में ध्रुव चरित्र, नृसिंह अवतार, श्रीरामावतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गिरिराजधरण लीला, रास पंचाध्यायी, सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष जैसे प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में देश और दुनिया में चल रहे युद्ध व अशांति के माहौल को देखते हुए यह आयोजन विश्व शांति की भावना के साथ किया जा रहा है। महोत्सव में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से मारवाड़ी समाज के श्रद्धालु शामिल होंगे। बताया गया कि पुरुषोत्तम मास महोत्सव की यह परंपरा करीब 300 वर्षों से चली आ रही है। इससे पहले तिरुपति, बद्रीनाथ और चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थलों पर भी इसका आयोजन हो चुका है।
राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या धार्मिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरी है। शहर में हुए विकास कार्यों के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। बाहर से आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए करीब 4000 कमरे आरक्षित किए गए हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से पूर्व सूचना देकर आवास व्यवस्था सुनिश्चित कराने की अपील की है। इस दौरान राजेश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी, संजय शारडा, सुबोध काकानी, महेंद्र सिंह, नितेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।